ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता , तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत
हरि विष्णु विधाता, ॐ जय लक्ष्मी माता - २
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता - 2 , सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता x २
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता - 2 , जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता x २
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता - 2 , कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता x २
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता - 2 , सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता x २
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता - 2 , खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता x २
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता - 2 रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता x २
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता - 2 , उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता x २
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता, ॐ जय लक्ष्मी माता x २
Shri Laxmi Mata Aarti

No comments:
Post a Comment